रायपुर/धरसींवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेउरडीह और बरबंदा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान धरसींवा विधायक अनुज शर्मा और छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला ने ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

नेउरडीह में दोनों नेताओं ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर श्रीफल, शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान गांव के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, समाज प्रमुखों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।

इसके बाद ग्राम पंचायत बरबंदा में सरपंच मीरा रामकृष्ण मढ़रिया के निवास पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मुलाकात की गई। यहां भी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

सभा को संबोधित करते हुए अनुज शर्मा और अंजय शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुकन्या समृद्धि योजना और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। देश में सुरक्षा, विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जनपद पंचायत धरसींवा के उपाध्यक्ष दिनेश खूंटे, जनपद सदस्य रुक्मणी वर्मा और बबीता, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, सरपंच पार्वती बंजारे, सरपंच मीरा रामकृष्ण मढ़रिया, रुखमनी साहू, अशोक साहू, अरविंद ठाकुर, रुक्मणी शिवारे, हनुमंत आडिल, अनुपमा वर्मा, चंद्रकांत वर्मा, दिलीप रात्रे, राजेंद्र पुरी गोस्वामी, कान्हा तिवारी, संतोष वर्मा, पुष्पेंद्र पटेल, रामकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
