रायपुर। इंडिया पोस्ट के अंतर्गत रायपुर के मुख्य डाकघर (GPO) में आज भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इस पहल के साथ अब रायपुर जीपीओ में डाक सेवाओं के साथ-साथ BSNL की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
नागरिकों को यहां BSNL के नए प्रीपेड सिम कार्ड प्राप्त करने के साथ-साथ मोबाइल सिम रिचार्ज की सुविधा भी मिलेगी। इस कदम का उद्देश्य एक ही स्थान पर बहुउपयोगी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए लोगों को अधिक सुविधा प्रदान करना है।

इस नई सेवा से खासतौर पर उन उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, जो आसानी से BSNL कनेक्टिविटी और संबंधित सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।
यह पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें डाक विभाग एवं BSNL मिलकर देश के हर नागरिक तक संचार सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करेंगे ।
रायपुर जीपीओ में BSNL सिम से संबंधित सुविधाएं मिलने से नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं एकीकृत सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे जनसुविधा एवं डिजिटल सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।
इस सुविधा का शुभारंभ माननीय निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल दिनेश कुमार मिस्त्री के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बी एस एन एल रायपुर के DGM वाई पी सिंह, एवं AGM मिलिंद उपासनी एवं प्रवर अधीक्षक डाकघर एच.के.महावर तथा डाक विभाग व बीएसएनएल के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l
