सक्ती। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) सक्ती के प्राचार्य मनोज गुप्ता को कक्षा 9वीं के छात्र उमेश कंवर की संदिग्ध मौत के बाद निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली के आयुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, प्राचार्य मनोज गुप्ता के खिलाफ केंद्रीय सिविल सेवा (CCS) नियम, 1965 के नियम 10(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नया रायपुर स्थित EMRS सोसायटी से संबद्ध किया गया है।

