रायपुर। हज-2027 के लिए चयनित आवेदकों के लिए राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर क्रमांक-06 से प्राप्त सूचना के अनुसार हज-2027 की पहली किश्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
अब चयनित आवेदक 17 अगस्त 2026 तक हज यात्रा की पहली किश्त की राशि जमा कर सकेंगे। प्रत्येक हाजी को पहली किश्त के रूप में 1,52,300 रुपये जमा करने होंगे।
चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग ने राज्य के सभी चयनित हज आवेदकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पहली किश्त जमा करने की अपील की है। हज-2027 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए चयनित आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा जानकारी के लिए 0771-4266646 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
