रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला कार्य समिति सदस्य आलोक श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ प्रदेश में सह सोशल मीडिया प्रभारी (व्यापार प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी सौंपी है।
आलोक श्रीवास्तव भाजपा रायपुर के सक्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी पहचान जनसमस्याओं को उठाने और जन आंदोलनों से जुड़े रहने के लिए रही है। रायपुर शहर के प्रमुख इलाकों ब्राह्मणपारा और लालपुर में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष और लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

