रायपुर। छत्तीसगढ़ से हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले प्रतीक्षा सूची के 82 हज आवेदकों का चयन कन्फर्म हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर क्रमांक-08 से प्राप्त सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ की हज-2027 प्रतीक्षा सूची में सरल क्रमांक 1 से 82 तक के आवेदकों का चयन कन्फर्म किया गया है।
प्रतीक्षा सूची से चयनित हज यात्रियों को यात्रा की पहली किश्त के रूप में 1,52,300 रुपये प्रति हाजी की राशि 30 अगस्त 2026 तक जमा करनी होगी।
हज-2027 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क कर सकते हैं।
