रायपुर। हज 2026 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के अब तक 391 हज यात्री मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल से हज-ए-बैतुल्लाह के लिए रवाना हो चुके हैं। हज यात्रियों के प्रस्थान को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
हज यात्रियों की रिपोर्टिंग मुंबई स्थित हज हाउस में कराई गई, जहां उन्हें यात्रा से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी वितरित किए गए। दस्तावेजों का वितरण छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग, सदस्य मौलाना अमीर बेग, मौलाना महताब और गुलाम रहमान खान ने हज हाउस से विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।


हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट और हज हाउस में राज्य हज कमेटी की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे यात्रियों का प्रस्थान सुगमता पूर्वक संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने बताया कि एंबारकेशन प्वाइंट से यात्रियों के प्रस्थान की सभी व्यवस्थाएं चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग के निर्देशन और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूरी की गईं।
