रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटे का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अलर्ट में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले शामिल हैं।
गरज-चमक के साथ चल सकती है तेज हवा
अलर्ट वाले जिलों में अगले तीन घंटे के दौरान मौसम में अचानक बदलाव की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम खराब होने की स्थिति में खुले स्थानों पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है। लोगों से पेड़, बिजली के खंभों और अन्य असुरक्षित स्थानों से दूरी बनाए रखने को भी कहा गया है।
