रायपुर। शिक्षकों के तबादले पर भले ही रोक लगी हुई है, लेकिन शिक्षा विभाग में तबादले हो रहे है। संभागवार शिक्षा विभाग में तबादले हो रहे है। बस्तर और बिलासपुर के बाद अब दुर्ग संभाग से तबादला आदेश जारी हुए है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का तबादला किया गया है।