रायपुर। रायपुर जिला माहेश्वरी सभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पंडरी स्थित सीएआईटी (CAIT) कार्यालय में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में अध्यक्ष उमेश राठी, सचिव सूरज राठी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने विधिवत शपथ लेकर समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
सभा के अध्यक्ष उमेश राठी, सचिव सूरज राठी एवं कोषाध्यक्ष दीपक बूब ने बताया कि इस अवसर पर चुनाव अधिकारी सुशील लखोटिया का कार्यकारिणी की ओर से सम्मान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा ज्योति राठी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में छत्तीसगढ़ माहेश्वरी सभा के प्रदेश मंत्री गजेंद्र चांडक, कोषाध्यक्ष अजय सारडा, संगठन मंत्री जगदीश चांडक, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष संदीप राठी, महेश सभा के अध्यक्ष पवन झंवर, राजेश तापड़िया तथा संगठन मंत्री निलेश मुंधड़ा शामिल रहे।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सत्यनारायण काबरा, राजेश मुंदड़ा और सुनील मोदानी, संयुक्त मंत्री रवि राठी, विश्वनाथ राठी एवं संजय हरनारायण मोहता तथा प्रचार-प्रसार प्रभारी प्रदीप बिहानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे।
इस दौरान अध्यक्ष उमेश राठी ने अपने कार्यकाल की प्राथमिकताओं की घोषणा करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों एवं दायित्वों का ऐलान किया। संरक्षक, सलाहकार, सांस्कृतिक, चिकित्सा, विवाह, व्यापार, खेल और अन्य प्रकोष्ठों के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा के सचिव आलोक बागड़ी, माहेश्वरी समाज के सचिव गोविंद लाल राठी, महेश सभा के सचिव रमेश झंवर, छत्तीसगढ़ माहेश्वरी महिला समिति की सचिव नंदा भट्टर सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन और सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
