रायपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज राज्य मुख्यालय, रायपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा द्वारा की गई जिसमें संगठन के विकास, प्रशिक्षण एवं आगामी गतिविधियों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक के पूर्व स्काउटिंग परंपरा अनुसार आमंत्रित सभी पदाधिकारी का स्वागत स्कार्फ पहना कर किया गया और प्रार्थना के साथ बैठक प्रारंभ की गई।


राज्य मुख्य आयुक्त श्री खालसा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड को आगे बढ़ाने के लिए सब लोगों ने बहुत काम किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बहुत बड़ा कार्यक्रम वंदे मातरम हुआ था जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से 5 हजार प्रतिभागी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी आयोजित करने का मौका मिला यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इसमें लगभग 12 हजार रोवर-रेंजर शामिल हुए। आने वाले समय में इसी प्रकार के बहुत सारे कार्यक्रम कर लगातार स्काउट गाइड के गतिविधियों को बढ़ाएंगे ताकि छत्तीसगढ़ का नाम पूरे विश्व में हो ।
बैठक के प्रारंभ में पूर्व राज्य कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही का पुनरीक्षण कर उसे अनुमोदित किया गया। इसके पश्चात वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित वार्षिक युवा एवं एडल्ट कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान प्रारंभ करने, वृक्षों को राखी बांधने की प्रक्रिया को प्रारंभ करने, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने, सैनिकों के सम्मान में राखी भेजने, कौशल विकास कार्यक्रम करने जैसे आयोजन को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक बजट को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
कार्यकारिणी में प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं विस्तार पर विशेष जोर देते हुए बेसिक कमिश्नर कोर्स के आयोजन को शिमला या दार्जलिंग में करने, एडल्ट प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी अभनपुर एवं झीपन बलौदाबाजार के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त राज्य पुरस्कार शिविर एवं राज्यपाल अलंकरण समारोह के सफल आयोजन की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम रोवर-रेंजर समागम को बस्तर या जशपुर में आयोजित करने के लिए रणनीति तय की गई, जिससे अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
अध्यक्ष की अनुमति से स्काउटर गाइडर हाईक, बालोद जंबूरी में सर्विस रोवर रेंजर तथा स्काउटर गाइडर का सम्मान करने, सभी जिलों में स्काउट गाइड कार्यालय के लिए कलेक्टर को पत्र जारी करने, कर्मचारियो का वेतन वृद्धि, सभी जिलों में जिला संगठन आयुक्त और जिला प्रशिक्षण आयुक्त को नियुक्त करने पर सहमति बनी। बैठक में नव नियुक्त राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का स्वागत राज्य मुख्य आयुक्त और पदाधिकारियों के द्वारा शाल, श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य सुनीता संजय बोहरा, विजय केसरवानी, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, रूपेश पाणिग्रही, Scanned with OKEN Scanner भाग्यश्री दीवान, अश्विनी, लक्ष्मीकांत सोनी, डॉ. नीता बाजपेई राज्य मुख्य आयुक्त, सीमा साहू राज्य आयुक्त गाइड वयस्क संसाधन, जगदीश साहू, राज्य कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, राज्य संयुक्त सचिव बीना यादव, दविंदर सिंह भाटिया, चित्रसेन पटेल, विजय यादव, अमित कुमार क्षत्रिय, जलवती साहू, डॉ. पूनम सिंह साहू, सरिता पांडे, अजय राव, मो. सादिक शेख, भरत मटियारा, तेजिंदर सिंह बग्गा, नीरज जैन, योगेश्वर प्रसाद गांगुली, सरस्वती गिरीया, रामदत्त पटेल, अवधेश विश्वकर्मा, दीपक सिंह, दिलीप पटेल, मितेन गणवीर आदि उपस्थित थे।
अंत में प्रदर्शन राज्य सचिव ब्रजेश कुमार बाजपेई द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
