भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सौदान सिंह ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता छगन लाल मुंदड़ा का ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल से प्रदेश भाजपा कार्यालय में परिचय कराया। इस मुलाकात के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच आपसी परिचय और सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ।
