रायपुर। निरीक्षक से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने 21 अफसरों को पोस्टिंग दे दी गयी है। सभी पुलिस अफसरों की तैनाती नक्सल इलाकों में हुई है। बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और दंतेवाड़ा जिले में पोस्टिंगदी गयीहै। सभी को 13 जून तक बस्तर आईजी को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।