रायपुर। हज 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने राज्य हज निरीक्षक (स्टेट हज इंस्पेक्टर) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर क्रमांक-07 के अनुसार राज्य हज निरीक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक आवेदक 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राज्य हज निरीक्षक के लिए निर्धारित पात्रता, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध सर्कुलर क्रमांक-07 में देखी जा सकती है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क कर सकते हैं।
