रायपुर। श्री साधुमार्गी आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के महत्वपूर्ण आयाम “व्यसन मुक्त हो सारा देश” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर 31 मई 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन में व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान व्यसन मुक्ति प्रभारी वरिष्ठ श्रावक चम्पालाल गुंदेचा एवं युवा उमेश सेठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से 400 से अधिक लोगों को व्यसन और मांसाहार से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं 50 से अधिक लोगों ने व्यसन मुक्ति का संकल्प पत्र भरकर नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव और जनजागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया


इस अवसर पर “अमृतम्” आयाम के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर में जल सेवा भी की गई। आयोजन समिति ने बताया कि रायपुर शहर में पिछले एक माह से छह अलग-अलग स्थानों पर “अमृतम” नाम से पानी की प्याऊ संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जूस वितरण कर सेवा भावना का संदेश भी दिया गया।
आयोजन को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार, सीएसएम आर.पी. मंडल एवं DRUCC सदस्य लोकेश चंद्रकांत जैन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष विजय मुथा, विकास धाड़ीवाल, दक्षा देवी मुथा, फैंसी देवी गुंदेचा सहित युवा संघ के सामाजिक संयोजक आदित्य सुराना, मंत्री जिनेश चौरड़िया, कोषाध्यक्ष आदित्यमोहन पारख समेत नवीन चौरड़िया, जयंत बाफना, सुशील दुग्गड़, पवन डागा, लाभेश बैद, एकाग्र नाहटा, मयंक भंसाली, अभिषेक सुराणा, गौरव सांखला, प्रणेश, मलय पारख, अजय सुखलेचा सहित अनेक युवा सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।
अंत में श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
