रायपुर। सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश (पंजीयन क्रमांक 3071/10) की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव रविवार, 24 मई 2026 को लाखे नगर स्थित सूत सारथी समाज भवन में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभिन्न पदों के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई।

चुनाव परिणाम के अनुसार योगेश सारथी प्रदेश अध्यक्ष, गणेश सोनवानी उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह सिंगर महासचिव तथा लक्ष्मी प्रसाद सारथी कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक सारथी, मुरली सारथी, स्मृति बाला बंछोर, हेमलता सारथी, हेमंत सारथी और जीवन सारथी का चयन किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.आर. बघेल ने चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा करते हुए सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और समाज के संगठनात्मक विकास तथा सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।
