रायपुर। विषयांतर्गत वाणिज्यिक कर (GST) कर्मचारी संघ, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) की नई कार्यकारिणी का गठन 24 अप्रैल 2026 को महात्मा गांधी समागृह, सिविल लाइन्स, रायपुर में किया गया। इस अवसर पर संघ के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से गौतम हाजरा को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रोहित साहू, सचिव के रूप में श्वेता दिवान, कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार साहू तथा महासचिव पद पर योगेन्द्र साहू का चयन किया गया। वहीं सह सचिव के रूप में घनश्याम देशलहरे को जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रचार सचिव के पद पर चिंताराम साहू और रविन्द्र ठाकुर को निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संघ के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
