रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के रायपुर शहर शिक्षा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक पद की जिम्मेदारी अभिषेक अग्रवाल को सौंपी है। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चार सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है। वहीं, बिमलेंद्र तिवारी को शिक्षा प्रकोष्ठ का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर बिमलेंद्र तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन, प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं बिलासपुर संभाग सह प्रभारी जय कुमार मिश्रा तथा वरिष्ठ नेता पवन साय का विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।
तिवारी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी शिक्षा प्रकोष्ठ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से काम करेगी और संगठन की विचारधारा एवं गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
