कोरिया। कोरिया जिले के दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने नौगई हत्याकांड पर पुलिस जांच को लेकर बताया कि कोरिया पुलिस की अब तक की कार्रवाई सही दिशा पर है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मामले में सीबीआई जांच का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा है. अगर सीबीआई इसे टेक ओवर कर लेती है, तो बहुत अच्छा होगा.
डीजीपी अरुण देव गौतम ने अपने प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कोरिया जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति आवश्यक सुविधाओं का आंकलन करने पहुंचे हैं. जिले में पुलिस अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण करना और सामुदायिक व्यवस्था से सहयोग लेकर बेहतर पुलिसिंग को दुरुस्त करने की बात कही गई है. साथ ही कोरिया सड़क सुरक्षा से जिले के 70 नवयुवकों को जोड़ा गया, जो पुलिस की अच्छी पहल है. उन्होंने कहा इससे पुलिस की ताकत बनती है, और समुदाय की भागीदारी पुलिस के साथ बनती है.
इसके पहले कोरिया पुलिस के साथ ली गई समीक्षा बैठक में डीजीपी अरुण देव गौतम ने जिले की कानून व्यवस्था पुलिस संसाधनों व अधोसंरचना विकास को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की.
