रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री को एक पत्र लिखा था। इस पर मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब भेज दिया है। उन्होंने पत्र का जवाब देते हुए लिखा कि मामले की जांच करवाई जा रही है।
डिप्टी CM विजय शर्मा ने पत्र में क्या लिखा था ?
उन्होंने 26 जून को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था कि छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के जवान विगत वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय दे चुके हैं। ये दुर्गम क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में भी गुरिल्ला युद्ध में अभ्यस्त हैं। भारतीय सेना में “बस्तर रेजिमेंट का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता में योगदान देने वाली एक रणनीतिक पहल होगी। यह बस्तर के युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने के लिए एक सुनियोजित मार्ग प्रदान करेगी। साथ ही क्षेत्र में गौरव, अनुशासन और आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा देगी। अतः भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट की स्थापना किये जाने का सादर अनुरोध है।
मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब में क्या लिखा ?
वहीं अब मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पत्र का जवाब देते हुए लिखा कि प्रिय विजय शर्मा आपका पत्र प्राप्त हुआ जो भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना किए जाने के संबंध में है। उपर्युक्त मामले की जांच करवाई जा रही है।
CM साय ने दी प्रतिक्रिया
इधर CM विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मांग की थी मंत्री जी का जवाब भी आ गया। अच्छा रहेगा.. स्थानीय लोगों को नौकरी मिलेगी।


