रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार EBIX कंपनी के मालिक विकास गर्ग को आज ED ने 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड के बाद PMLA के विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, विकास गर्ग ने 10 दिन की पूछताछ में ED के सामने कई बड़े राज खोले हैं। बताया जा रहा है कि विकास गर्ग का महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर से घनिष्ठ संबंध होने के सुबूत मिले हैं। इतना ही नहीं सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत दोनों की पत्नियों के बैंक खातों में पैसे जमा करवाने और महादेव ऑनलाइन सट्टे की काली रकम को वाइट मनी में कन्वर्ट करने के पुख्ता सबूत मिले हैं। वहीं अब पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासों के बाद ED की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
