रायपुर। हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरडीए प्लॉट, संजय नगर में बुधवार को ग्रीन डे के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान संजय नगर स्थित उद्यान में अतिथियों, छात्र-छात्राओं और स्कूल परिवार ने सामूहिक रूप से पौधे लगाए। मिर्जा एजाज़ बेग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन पूरी तरह प्रकृति और पेड़ों पर निर्भर है। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील अहमद, आरिफ खान, शाहिद खान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल की प्रिंसिपल शबा, शिक्षिकाएं रूही नाज़, शेख नकीबा, भारती साहू, पल्लवी, रूखसार, महविश और एलेना सहित छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना अमीर बेग, शेख यूनुस, फहीम और कासम भाई ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पालकगण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
