रायपुर। हज 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर-01 के अनुसार हज 2027 की आवेदन प्रक्रिया संबंधी दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जो लोग हज कमेटी के माध्यम से वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाना चाहते हैं, वे अभी से अपना मशीन रीडेबल अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट तैयार कर लें। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 या उससे आगे तक होना अनिवार्य रहेगा, ताकि आवेदन शुरू होते ही समय पर फार्म जमा किया जा सके।
मिर्जा एजाज बेग ने नए पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों को विशेष सलाह देते हुए कहा कि पासपोर्ट में सरनेम/लास्टनेम अवश्य दर्ज कराएं और संबंधित कॉलम खाली न छोड़ें। इससे आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर या दूरभाष नंबर 0771-4266646 पर संपर्क कर सकते हैं।
