रायपुर। हज-2027 के लिए छत्तीसगढ़ के हज यात्रियों का ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन (कुर्राह) पूरा हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने गुरुवार को मुंबई स्थित हज हाउस से केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया।
हज-2027 के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 1028 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 787 आवेदकों का कन्फर्म चयन किया गया है, जबकि 241 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित एवं प्रतीक्षा सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है।
मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बताया कि कुर्राह में चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये प्रति आवेदक की पहली किस्त जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।
