रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें ईदुल अज़हा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को त्याग और बलिदान के पर्व ईदुल अज़हा की बधाई देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के दौरान प्रदेश और देश की तरक्की, खुशहाली, अमन-शांति और भाईचारे के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना महताब साहब भी मौजूद रहे।
