रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ईद-उल-फितर, नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान प्रदेश और देश की उन्नति, खुशहाली, अमन-शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सूफी मौलाना इलियास चिश्ती एवं मौलाना अमीर बेग भी उपस्थित रहे।
