रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ इकाई का औपचारिक गठन कर दिया गया है। संघ के नवगठित प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा छत्तीसगढ़ इकाई के गठन के लिए अधिकृत किया गया था, जिसके तहत प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा की गई।


घोषित पदाधिकारी
प्रदेश महासचिव – मनीष शरण (बिलासपुर)
प्रदेश उपाध्यक्ष – जावेद अली जैदी
प्रदेश उपाध्यक्ष – लवलेश द्विवेदी
प्रदेश कोषाध्यक्ष – विक्की पंजवानी
प्रदेश सचिव – उमाकांत पाण्डे (अंबिकापुर)
प्रदेश सचिव – अब्दुल सुल्तान (कोरबा)
प्रदेश सचिव – पवन ठाकुर (रायपुर)
प्रदेश सचिव – सतीश साहू (जगदलपुर)
प्रदेश सह सचिव – नेमिश अग्रवाल (राजनांदगांव)
प्रदेश सह सचिव – आशीष बंगानी (धमतरी)
प्रदेश सह सचिव – हितेश साहू (दुर्ग)
प्रदेश सह सचिव – संजीव गुप्ता (कवर्धा)
सोशल मीडिया इंचार्ज – पंकज विश्वकर्मा
सोशल मीडिया इंचार्ज – वैभव चौधरी (धमतरी)
चेयरमेन, महिला प्रकोष्ठ – निशा द्विवेदी
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
मुकेश वर्मा, भीमराव चन्द्रिकापुरे, काशीनाथ प्रसाद, संतोष साहू, प्रकाश सिंह यादव, होरी लाल जायसवाल, विद्या भूषण, सजी मैथ्यू, सतीश गुप्ता, राजू वासवनी, गुड्डू बैरागी, विजय देवांगन, मुकेश सुमन एवं संजय वीरनानी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा, श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगा।
