रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (देवभोग) ने होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग (HoReCa) एवं अन्य संस्थागत उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देवभोग गोरस (गाय का दूध) एवं टोंड दूध अब 6-लीटर पैक में बाजार में उपलब्ध करा दिया है। यह नया पैक 17 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में उपलब्ध रहेगा।
यह पैक विशेष रूप से होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई निर्माता, बेकरी, कैटरिंग, कैंटीन, हॉस्पिटल एवं अन्य संस्थागत उपभोक्ताओं की दैनिक आवश्यकताओं के लिए तैयार किया गया है, जिससे उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला दूध सुविधाजनक एवं किफायती पैकिंग में प्राप्त होगा।
देवभोग अपने उपभोक्ताओं को दूध, दही, पनीर, पेड़ा, स्वीट कर्ड, श्रीखंड, लस्सी, मसाला छाछ, फ्लेवर्ड मिल्क, घी सहित अनेक गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध करा रहा है। महासंघ ने सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं संस्थागत उपभोक्ताओं से देवभोग उत्पादों को अपनाकर स्थानीय किसानों को सशक्त बनाने एवं “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देने की अपील की है।
“देवभोग – सेहत का वरदान।”


