रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों चल रहे 80s फोटो ट्रेंड का क्रेज आम लोगों से लेकर जनप्रतिनिधियों और सेलिब्रिटीज तक देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं।
डिप्टी CM अरुण साव ने अपने आधिकारिक फेसबुक, एक्स (पूर्व ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉलेज के दिनों की अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ उन्होंने 80 के दशक की सादगी और उस दौर की यादों को भी साझा किया।
अरुण साव ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “Bringing back the decade of the golden era of grace. #80strend”।
उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने लाइक और शेयर किए हैं। खासकर युवाओं के बीच 80s फोटो ट्रेंड को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक के लुक और पुरानी तस्वीरों को नए अंदाज में साझा करने का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड में कई जनप्रतिनिधि और फिल्मी हस्तियां भी अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
