रायपुर। हज-2027 पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए राहत की खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक आवेदक 24 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर नंबर-03 के अनुसार पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद आवेदन की समय-सीमा में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई में हाजियों के चयन के लिए कुर्राह (लॉटरी) का आयोजन किया जाएगा। चयनित आवेदकों को 10 अगस्त 2026 तक प्रति व्यक्ति 1,52,300 रुपये की पहली किस्त जमा करनी होगी।
हज-2027 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय, बैरन बाजार, मुखर्जी बड़ा, रायपुर या दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क कर सकते हैं।
