रायपुर। कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को अब जेल भेज दिया गया है। पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद ईडी ने आज उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने रामगोपाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
करीब 140 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इससे पहले जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए उन्हें पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
