रायपुर। रायपुर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ द डेफ (RWAD) की ओर से 15 मार्च 2026 को कलेक्टोरेट स्थित टाउन हॉल में “बधिर महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय “कानूनी अधिकार एवं महिला सुरक्षा जागरूकता – Give to Gain” रखा गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बधिर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा, सशक्तिकरण और समाज में समान भागीदारी के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language) के महत्व पर भी विशेष चर्चा की गई। साथ ही पुलिस, अस्पताल, सरकारी कार्यालय, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बधिर समुदाय के लिए बेहतर संचार सुविधाओं की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में नेशनल एसोसिएशन ऑफ द डेफ की उपाध्यक्ष गीता शर्मा और महिला सचिव प्रीति सोनी ने विशेष व्याख्यान देकर बधिर महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर मानसी नानाभाऊ साकरे (IPS), आनंद सिंहानिया (डायरेक्टर, अविनाश ग्रुप), रमाकांत साहू (सहायक पुलिस आयुक्त), भारती शर्मा (समाजसेवी), पदम शर्मा (संस्थापक, कोपल वाणी वेलफेयर चिल्ड्रेन) तथा मुस्तफा खान (सचिव, छत्तीसगढ़ डेफ एसोसिएशन – CDA) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कुल 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 120 महिलाएं और 30 पुरुष शामिल थे। यह कार्यक्रम RWAD के अध्यक्ष निलेश सिंह कुशवाह और सचिव खुशाल चंद बाघ के नेतृत्व में RWAD महिला टीम और स्वयंसेवकों के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
