रायपुर। हज-2027 के लिए जाने वाले इच्छुक यात्रियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने 22 जून 2026 से हज-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in� पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा हज सुविधा ऐप के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। आवेदन करने से पहले सभी इच्छुक आवेदकों को हज गाइडलाइन का अध्ययन कर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 जारी किया गया है।
