रायपुर। मुआवजा घोटाला में एक और अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। रायगढ़ के घरघोड़ा के बजरमुड़ा स्थित गारे पेलमा कोल ब्लाक भू अर्जन घोटाले में तत्कालीन एसडीएम को निलंबित कर दियागयाहै। अशोक कुमार मारबल को सस्पेंड कर रायपुर कमिश्नर आफिस में अटैच कर दिया गया।