रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो दिवसीय ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव 2.0 का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित इस राष्ट्र स्तरीय स्टील कॉन्क्लेव के समापन कार्यक्रम में स्टील इंडस्ट्री के भविष्य और उनके लिए बनाई जा रही नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। समापन कार्यक्रम में विश्वप्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक और कवि जावेद अख्तर ने भी शिरकत की।

ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव के चेयरमैन रमेश अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से 1500 से अधिक डेलीगेट्स ने कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। दो दिनों तक 50 से अधिक वक्ता, नीति-निर्माता और प्रदर्शक एकत्र हुए और आगे की तकनीक, चुनौतियां, सरकार की नीतियों और अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया।

चेयरमैन रमेश अग्रवाल ने इस कॉन्क्लेव को सभी उद्योगपतियों के लिए लाभकारी बताया और कहा कि यहां बहुत से नए उद्योगपतियों से मिलने और उन्हें जानने का अवसर मिला, जिससे भविष्य में काम के लिए एक नई दिशा मिली है।
सीएम साय ने की थी कार्यक्रम की शुरुआत
गौरतलब है कि ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव 2.0 में शामिल होने के लिए 17 राज्यों से 1500 प्रतिनिधि राजधानी रायपुर पहुंचे थे। शुक्रवार, 10 जनवरी को मुख्यमंत्री साय के साथ मंत्री लखनलाल देवांगन और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

