रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ से हज यात्रा पर गए सभी यात्री अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर सकुशल वापस लौट आए हैं।
मिर्जा एजाज़ बेग ने हज यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए राज्य शासन और संबंधित सभी विभागों के सहयोग की सराहना करते हुए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल रमेन डेका ने सभी हज यात्रियों के सुरक्षित लौटने पर प्रसन्नता जताई और उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना अमीर बेग और मौलाना हसन अब्बास भी मौजूद रहे।
