रायपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार, 23 अगस्त 2026 को रायपुर संभाग के सभी विभागीय डाकघरों के काउंटर खुले रहेंगे। इनमें रायपुर जीपीओ, मुख्य डाकघर और उपडाकघर शामिल हैं। यहां राखी की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा 23 अगस्त को रायपुर जीपीओ में कार्यालयीन समय के दौरान आधार पंजीयन और आधार अपडेशन का कार्य भी किया जाएगा। डाक विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की है।
