रायपुर। डाक सेवाओं से संबंधित ग्राहकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए रायपुर डाक संभाग की ओर से 3 सितंबर 2026, गुरुवार को डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह डाक अदालत सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।
डाक अदालत में डाक वस्तुओं के वितरण, काउंटर सेवाओं, लघु बचत योजनाओं जैसे आरडी, बचत बैंक, बचत पत्र, रजिस्ट्री, मनीऑर्डर, वीपी पार्सल, एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई कर उनका समाधान किया जाएगा।
डाक विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि यदि उनकी कोई शिकायत है, तो वे प्रकरण का पूरा विवरण 2 सितंबर 2026, बुधवार को शाम 5 बजे तक प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर संभाग, रायपुर-492009 के कार्यालय में प्रस्तुत करें।
डाक ग्राहक प्रधान डाकघर रायपुर अथवा जिले के मुख्य डाकघर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से भी डाक अदालत में शामिल हो सकेंगे।
डाक अदालत का आयोजन प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर संभाग के कार्यालय, रायपुर गंज उपडाकघर परिसर के प्रथम तल, स्टेशन रोड, रायपुर-492009 में किया जाएगा।
