Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक : ठाकुर

रायपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं किए जाने पर तंज कसा है। श्री ठाकुर ने कहा कि सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक है। यह जनादेश का खुला अपमान है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सत्ता जाने के बाद भी सत्तालोलुपतावश मुख्यमंत्री निवास छोड़ नहीं रहे हैं। श्री ठाकुर ने कटाक्ष किया कि बघेल को पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री निवास में अनधिकार रहने से वे फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे। श्री ठाकुर ने याद दिलाया कि जब खुद की कांग्रेस की सरकार में बघेल मुख्यमंत्री बने थे तो भाजपा सरकार के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह से बंगला खाली करवाने के लिए बघेल राजनीतिक वैमनस्यता और राजनीतिक ओछेपन की हदें भुला बैठे थे। अब बघेल को आत्म चिंतन करना चाहिए कि क्यों वह मुख्यमंत्री निवास को छोड़ नहीं रहे हैं?