Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधायक देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, सिटी कोतवाली का किया घेराव

महासमुंद। बलौदाबाजार हिंसा मामले में आज भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवक कांग्रेसियों ने जेल भरो आंदोलन रैली का आयोजन किया. रैली के दौरान कांग्रेस भवन से निकल कर युवक कांग्रेसी सिटी कोतवाली पहुंचे और मुख्य गेट को घेर लिया. इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच काफी झुमा-झटकी हुई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद कर दिया. हालांकि घंटे भर के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

बता दें, कोतवाली में पहले से ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात थी, जिससे युवक कांग्रेसी को परिसर में प्रवेश नहीं मिल सका. इसके बावजूद, पुलिस और युवक कांग्रेसियों के बीच झुमा झटकी की स्थिति बनी रही. बाद में पुलिस ने सभी युवक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर मिनी स्टेडियम में बनाए गए अस्थाई जेल में घंटे भर रखा. सभी को फिर बाद में बिना किसी शर्त के रिहा कर दिया गया.

युवा कांग्रेस का आरोप

युवक कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के इशारे पर देवेन्द्र यादव को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है. युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू ने कहा कि “भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. हम इसका विरोध करते हैं और सरकार की कार्रवाई को गैर कानूनी मानते हैं.”

वहीं महासमुंद एसडीएम उमेश कुमार साहू ने बताया कि कुल 28 युवक कांग्रेसियों को भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में लाया गया. कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है.