Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजातालाब एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरीकेड लगाने की मांग

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके में नाले के ऊपर बने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पिछले दो दिनों में इस मार्ग पर कई हादसे होने की बात सामने आई है, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ने का आरोप लगाया जा रहा है. इसी मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस रायपुर उत्तर विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष नवाज़ खान के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदर्शन किया गया.

प्रदर्शनकारियों ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा जाली लगाने की मांग करते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. युवा कांग्रेस का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर अब तक बैरीकेड नहीं लगाए जाने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है. युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार आम जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है. संगठन का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, तो और भी हादसे हो सकते हैं.

इस दौरान नवाज़ खान ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर तुरंत सुरक्षा बैरीकेड लगाई जाए, ताकि आम जनता की जान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो युवा कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी. युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभागों की होगी.