Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डीएपी और यूरिया की भारी किल्लत के विरोध में आज युवा कांग्रेस और किसानों ने किया प्रदर्शन

छुरिया/राजनांदगांव।  खुज्जी विधानसभा क्षेत्र और छुरिया ब्लॉक की सहकारी समितियों में डीएपी और यूरिया की भारी किल्लत के विरोध में आज युवा कांग्रेस और किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बापूटोला मोड़ के पास उन्होंने प्रशासनिक बेरीकेट तोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की कोशिश की और आखिरकार मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक के अधिकांश सेवा सहकारी समितियों में लंबे समय से खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। बुवाई और रोपाई का कार्य अंतिम चरण में है और खाद की जरूरत चरम पर है। इससे पहले भी युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में किसानों ने कृषि विभाग को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन आज सैकड़ों किसान और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने दो जगह बेरीकेट्स लगाए थे। मौके पर डोंगरगढ़ के एसडीओ आशीष कुंजाम, थाना प्रभारी छुरिया संतोष भूआर्य, चिचोला टीआई कृष्णा पाटले, मोहारा टीआई ढालसिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शनकारियों ने पहला बेरीकेट तोड़कर दूसरा बेरीकेट पार करने की कोशिश की, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच आधे घंटे तक झड़प होती रही।

अंततः चिचोला-छुरिया मार्ग पर स्थित बापूटोला में प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए, जिससे लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार विजय कोठारी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी एस.एल. देशलहरे और वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जी.पी. सहाड़े ने चार दिनों में 400 मैट्रिक टन डीएपी और यूरिया खाद किसानों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

इस प्रदर्शन में राजीव गुप्ता, शेखर मंडलोई, मदन नेताम, अनिल बाघमारे, छबि यादव, दीनू साहू, राजेन्द्र कतलाम, सुरेश शोरी, रोहित साहू, हौसी साहू, हेमंत सिन्हा, जितेन्द्र मंडावी, तिलक मंडावी, दीपक निषाद, विनोद मंडावी, धीरेंद्र तिवारी, गोदावरी, बुधारू मंडावी समेत सैकड़ों किसान और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप हुए शामिल।