Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

योगी ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना, कहा- नक्सलियों के साथ कांग्रेस का था आंतरिक समझौता…

कोरबा- कोरबा में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने नक्सलियों के साथ कांग्रेस के आंतरिक समझौता का आरोप लगाया. कांग्रेस के राज में जमकर कमीशनखोरी होती थी. भाजपा ने कांग्रेस की कमीशनखोरी को लगाम लगाने का काम किया है. 

कोरबा के सीएसईबी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय, साय सरकार में कैबिनेट मंत्री लखनलाख देवांगन, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ मोदी सरकार की तारीफ की, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के अंदर 4 करोड़ गरीबों को एक-एक प्रधानमंत्री आवास का पक्का मकान मिला. उत्तर प्रदेश में हमने 56 लाख गरीबों के मकान बना दिए. लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने एक भी गरीब का मकान नहीं बनाया. आज विष्णुदेव साय की सरकार ने कहा कि मोदी जी ने आश्वासन दिया है. 18 लाख गरीबों को एक-एक आवास उपलब्ध होने जा रहा है.

कांग्रेस सरकार ने घोटाले पर घोटाले किए. कोयला का घोटाला, शराब का घोटाला, पब्लिक सर्विस कमीशन का घोटाला. घोटाले तो घोटाले थे, गोबर में कांग्रेस ने यहां घोटाला कर दिया. भगवान को भी नहीं छोड़ा. महादेव एप के नाम पर भी घोटाला कर डाला. और तो और इनकी मति कैसे मारी गई थी. इनका दोहरा चरित्र तो देखो. जब राम मंदिर का आंदोलन चल रहा था, हम कहते थे राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. उस समय कांग्रेस के लोग सुप्रीम कोर्ट में क्या एफिडेविड दे रहे थे. कह रहे थे कि राम हुए ही नहीं.