Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीएम साय से मिले योग गुरु स्वामी रामदेव, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी की मुलाकात, योग को जन-जन तक पहुंचाने की चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिजन उपस्थित थे। वहीं स्पीकर हाउस रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वामी रामदेव से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सार्थक संवाद किया. बातचीत के दौरान दोनों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की.

डॉ. रमन सिंह ने योग गुरु रामदेव बाबा की प्रशंसा करते हुए कहा कि “योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है. स्वामी रामदेव ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का जो कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है.” योग ऋषि ने भी छत्तीसगढ़ में योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए सहयोग और समर्थन की बात कही. उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं.