Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में येलो अलर्ट, तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है. गुरुवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर पेड़, बिजली के पोल और शेड्स गिर गए. वहीं आज मौसम विभाग ने 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

क्या करें और क्या न करें 

करें (Do’s):

वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें.

मौसम से जुड़ी ताजा चेतावनियों और अपडेट्स पर नजर रखें.

बदलते मौसम को देखते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए तैयार रहें.

ऐसी वस्तुओं को सुरक्षित कर लें जो तेज हवा में उड़ सकती हैं या गिर सकती हैं.

न करें – 

पेड़ों के पास न जाएं और उनके नीचे शरण न लें.

किसी भी बाहरी गतिविधि की योजना न बनाएं, विशेषकर खुले इलाकों में.

जल निकायों जैसे तालाब, झील या नदी के पास जाने से बचें.