Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजकोट में भी गरजा यशस्वी का बल्ला, तीसरे टेस्ट मैच में जड़ा तूफानी शतक, गिल ने ठोकी फिफ्टी

राजकोट। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में बाएं हाथ के युवा भारतीय बल्लेबाज और ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाज कर अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक लगा दिया है. यह इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है. इससे पहले विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था. आज के मैच में भी जायसवाल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर पिटाई की ओर 122 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर शतक जड़ दिया. वहीं यशस्वी का साथ दे रहे शुभमन गिल ने भी 50 रन पूरे कर लिए है.

बता दें कि आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन है. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई. फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है. भारत ने दूसरी पारी में 305 रन की बढ़त बना ली है. मौजूदा समय में भारत ने 42.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए है. यशस्वी 104 और गिल 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.

यशस्वी ने जड़ा टेस्ट करियर का तीसरा शतक

यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर का तीसरा शतक है. उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक ठोका है. इससे पहले सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने विशाखापट्टनम में दोहरा शतक जड़ा था, जो उनके करियर का पहला दोहरा शतक था. यशस्वी ने महज 7वें मैच में ही तीसरा शतक पूरा किया. करियर के पहले टेस्ट मैच में भी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था. जायसवाल ने जेम्स एंडरसन जैसे गेंदबाज के खिलाफ जमकर रन बनाए. एंडरसन को टेस्ट क्रिकेट का इतना अनुभव है, जितनी उम्र इस समय यशस्वी जायसवाल की है.

शुभमन गिल ने ठोकी फिफ्टी

यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. शुभमन ने 98 गेंद में अपना पचासा पूरा किया. उन्होंने चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया.