Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, क्षेत्रवासियों में आक्रोश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. पहली घटना गौरेला ओवरब्रिज के पास हुई. यहां अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी घटना गौरेला-वेंकटनगर मार्ग के पास हुई, जहां एक बड़े वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई.

गौरेला ओवरब्रिज पर युवक की मौत

गौरेला ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

वेंकटनगर मार्ग पर दो लोगों की गई जान

गौरेला-वेंकटनगर मार्ग पर बरवासन गांव के पास एक बड़ा वाहन बाइक से टकरा गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान घांसीराम (55 वर्ष) और महेंद्र (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो डोंगरिया गांव के रहने वाले थे.

गौरेला थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

बता दें कि बीते एक महीने में अलग-अलग सड़क हादसों में दर्जनभर से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. दो दिन पूर्व ही पेंड्रा के पास तीन लोगों की डीजल टैंकर से टकराने से मौत हो गई थी. तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आम जनता में यातायात विभाग को लेकर कड़ी नाराजगी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. विभाग मुख्य मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण करने में असफल साबित हो रहा है.