Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी रायपुर के शिवानंद नगर में की गई श्री श्री श्री शोलापुरी माता की पूजा-अर्चना

रायपुर-   श्री श्री श्री शोलापुरी माता पूजा का आयोजन बिजली कार्यालय मैदान, शिवानंद नगर श्रीनगर रायपुर में आयोजित हुआ। जिसमें समिति के संस्थापक यू.वी.एस.एन. मूर्ति (नारदा जी), दिनकर, श्रीधर, दिलीप झा, अप्पा राव, बी.जी.राव, तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष टी. गोपी, सचिव के. सत्य बाबू, रामेश्वर राव और शिवानंद नगर, श्रीनगर पूजा कमेटी सदस्य शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि इस पूजा में हर जाति के लोग शामिल होते हैं इस पूजा का महत्व यह माना जाता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। शीतला अष्टमी के दिन शीतला माँ की पूजा करने से चेचक, खसरा, बड़ी माता, छोटी माता जैसे रोग नहीं होते। अष्टमी ऋतु परिवर्तन का संकेत देती है। इस पूजा को शीतला माता के नाम से भी जाना जाता है। इस पूजा के मानने वाले माता के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों से लेकर सोलापुरी माता के मंदिर तक प्रसाद ग्रहण करते हैं और इस पूजा के दौरान मां किसी भी भक्त के शरीर में आती है, भक्तों को उनके दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होता है। समिति इन पांच दिनों के दौरान शाम को गीत संगीत कार्यक्रम, बच्चों के नृत्य कार्यक्रम आयोजित करती है। इस पूजा को विधिवत करने के लिए 3 महीने पहले तैयारियां की जाती हैं। हर साल की तरह इस साल भी 15/05/2024 से 19/05/2024 तक पूजा कार्यक्रम किया गया। श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति, शिवानंद नगर श्रीनगर रायपुर समिति ने 20/05/2024 को अनुष्ठान के अनुसार माता पूजा का आयोजन किया। शाम 8:30 बजे बैंड और संगीत के साथ श्री श्री श्री सोलापुरी माता की शोभायात्रा निकाली गई।