Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मजदूर हत्याकांड का खुलासा, स्टील फैक्ट्री में मिली थी लाश

राजनांदगांव। सोमनी के टेड़ेसरा में मौजूद पीएस स्टील फैक्ट्री में हुए मजदूर की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जो मृतक के साथ ही फैक्ट्री में काम करते थे। आरोपियों ने 50 हजार रुपए लूटने के दौरान मजदूर की हत्या कर दी।

पीएस स्टील फैक्ट्री के मजदूर धर्मेन्दर की लाश उसके क्वाटर में 30 मई को मिली थी। क्वाटर के बाहर ताला लगा हुआ था, वहीं उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सोमनी पुलिस ने शव के पीएम के बाद मामले की जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें संदेही प्रियांशु थापा, धर्मेंद्र सुंदरे और हरामन यादव स्टाफ क्वाटर के आसपास दिखे। जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने धर्मेन्दर के हत्या की बात स्वीकार ली। आरोपियों ने बताया कि उन्हें धर्मेन्दर के पास 50 हजार रुपए होने की जानकारी थी, जिसे लूटने की नीयत से तीनों उसके क्वाटर में पहुंचे थे।

गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या, फिर लूट लिए 50 हजार:

आरोपियों ने बताया कि तीनों वारदात वाली रात धर्मेन्दर के क्वाटर में पहुंचे। जहां दाखिल होते ही उन्होंने धर्मेन्दर के पास रखे 50 हजार रुपए को लूटने का प्रयास किया। लेकिन धर्मेन्दर ने इसका विरोध किया और मारपीट करने लगे। जिसे देखते हुए तीनों ने पहले धर्मेन्दर की जमकर पिटाई की, फिर धारदार चाकू से उसके गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद रुपए आपस मे बांटकर क्वाटर के गेट में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।