Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भिलाई स्टील प्लांट हादसे में मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग कर रहे परिजन 13 लाख मिलने के बाद पंचनामा के लिए हुए तैयार, प्रबंधन ने दिया अनुकंपा नियुक्ति पत्र

दुर्ग।  भिलाई स्टील प्लांट हादसे में मजदूर ओमप्रकाश ठाकुर की मौत हो गई. हादसे के बाद मृतक मजदूर के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. प्रबंधन से अनुकंपा नियुक्ति और 20 लाख रुपए की मुआवजा राशि की मांग की जा रही थी. अब मृतक के परिजनों की 13 लाख रुपए की मुआवजा राशि पर सहमति बनी. जिसके बाद शव के पंचनामा कराने के लिए परिजन तैयार हुए हैं. बीएसपी प्रबंधन ने मृतक मजदूर के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र भी दिया है.

दरअसल, शुक्रवार रात बीएसपी में मर्चेंट मिल के शिपिंग एरिया में बंडल गुड्स को ट्रेन में रखने का कार्य चल रहा था. इस दौरान भारी बंडल गिरने से मजूदर ओमप्रकाश ठाकुर की मौत हो गई. जिसके बाद मजदूर के परिजन प्रबंधन से अनुकंपा नियुक्ति और 20 लाख रुपए की मुआवजा राशि की मांग कर रहे थे. 

मामले में ठेकेदार ने शुरू में 10 लाख रुपये का चेक और 3 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की बात की थी, लेकिन परिवार की मांग के बाद 13 लाख रुपये की मुआवजा राशि पर सहमति बनी. पंचनामा की प्रक्रिया के बाद मृतक के शव सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल के शवगृह में रखा जाएगा, और रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.